X
    Categories: Blogging

आपका ब्लॉग नष्ट होने वाला है, कारण यहाँ है ?

नमस्कार, क्या आप अब तक ब्लॉगिंग से पैसे कमाने में असफल रहे हैं, क्या आप ब्लॉग्गिंग छोड़ने वाले है, क्या आपको लगता है कि आप ब्लॉगिंग में कभी सफल नही हो पाएंगे, अगर आपका उत्तर हाँ है, तो आज के इस लेख में मैंने कुछ कारण बताये है, जो बताएँगे क्यों आपका ब्लॉग फेमस नही है, या क्यों आप असफल है।

Content

1. आप आलसी है।

अपने शब्दों के लिए में माफ़ी चाहूंगा, लेकिन फिर भी अगर आप एक आलसी है, तो आप सफल नही हो सकते, खासकर ब्लॉगिंग में तो कभी भी नही, क्योंकि आपको यहाँ हर समय Active रहना होगा, यहाँ आपको हर समय अपने प्रतियोगी ब्लॉग पर नज़र रखना होगा, आपको हर रोज़ कुछ नया करना होगा, कुछ नया सीखना होगा, कुछ नया सिखाना होगा। अगर आपको अपने ब्लॉग से कमाना है तो कुछ नया करना होगा।

ब्लॉगिंग समय के साथ बदल रही है, अगर आप इसके साथ नही बदले, तो आप यहाँ पीछे रह जायेंगे।

#2. आपने गलत टॉपिक Niche चुन लिया है।

अगर आपने दूसरे ब्लॉग के income report से inspire होकर उसी टॉपिक पर ब्लॉग स्टार्ट किया है, और आपको उस field की नॉलेज नही है, तो आपने गलत रास्ते पे कदम बढ़ा दिया है, में आपको Suggest करूँगा की आप केवल उसी टॉपिक पर ब्लॉग बनाये, जिसकी आपकी अच्छी जानकारी हो। जैसे अगर आप फिल्मो के शौकीन है, तो आप Film Review, Bollywood, Hollywood, इत्यादि पर ब्लॉग बना सकते है।

#3. आपके ब्लॉग का Design बेकार है।

यह एक महत्वपूर्ण कारण है कि आपका ब्लॉग क्यू लोकप्रिय नही है, Friends अगर आपका ब्लॉग डिजाईन अच्छा नही होगा, या सबसे अलग नही होगा तो Readers को यहाँ आने में मज़ा नही आएगा, इसीलिए आप अपने ब्लॉग के डिजाईन में परिवर्तन करे। अगर आपने अब तक कोई logo नही लगाया तो वो भी लगाये। जिससे आपका ब्लॉग दिखने में अच्छा लगे।

#4. आप एक अच्छे लेखक नही है।

तो क्या आप एक बोरिंग लेखक है, अगर आपके लिखने की कला बेकार है, या मेरी जैसी है तो यकीन मानिए आपको अपनी लेखन में बहुत सुधार की जरुरत है, इसके लिए आप रोज़ अखबार पढ़ सकते है। दूसरे बड़े ब्लॉग पढ़ सकते है, जब तक आपके लिखने का Style सबसे अलग नही होगा, तब तक आपका ब्लॉग Popular नही होगा। इसीलिए कोशिश करे, अपनी लिखावट में सुधार करने का।

#5. आपको SEO की जानकारी नही है।

अगर आपको SEO की जानकारी नही है, तो आप अपने ब्लॉग को कभी भी Popular नही बना पाएंगे। इसीलिए आपको जरुरत है Search Engine Optimization को सिखने की। जल्द ही आप Hindi2Web हिंदी में ब्लॉग के लिए Tips Tricks पढ़ पाएंगे।

Quick Tips

  • ब्लॉग को सभी बड़े forum में submit करें।
  • अपने ब्लॉग के लिए Backlinks बनाये।
  • Clean Permalink Use करें।
  • Articles में H1 H2 Heading का यूज़ करे।
  • Image में alt tags का यूज़ करे।
  • ब्लॉग को loading स्पीड को कम करे।

#6. आप अपने ब्लॉग को Promote नही कर रहे।

अगर आप अपने ब्लॉग को विभिन्न Social Networking Sites पर प्रमोट नही कर रहे, तो आप बड़ी गलती कर रहे है। और शायद इसीलिए आपका ब्लॉग Famous नही है। आप अपने ब्लॉग को एक brand की तरह पेश करे, सभी बड़े सोशल साइट्स पर अकाउंट बनाये, जिससे आपके ब्लॉग के followers बढे। आप नया लेख को शेयर करके भी फायदा उठा सकते है।

#7. आप अपने readers के साथ तालमेल नही बैठा पा रहे।

मुझे पता है कि आपके ब्लॉग पर कमैंट्स आते है, लेकिन क्या आप सभी कमैंट्स का Reply करते है। Friends ये बिलकुल जरुरी है कि आप अपने Visitors के प्रॉब्लम को सॉल्व करे। इससे आपके New Readers, Daily Reader में बदल जायेंगे।

तो Friends, आपको ये लेख कैसा लगा, अगर आपको इसमे कोई गलती या कमी नज़र आती है, तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते है, या अगर आप कोई सुझाव देना चाहते है, तो आप कमेंट करने के लिए आमंत्रित है।
अगर आपके लिए ये लेख अच्छा रहा, तो इसे share करके हमारे ब्लॉग को grow करने में हेल्प करे।

Thanks For Reading

Have A Great Day

Keep Visiting Hindi2web.net