X

SSC CGL Kya Hai, SSC CGL Ki Tayari Kaise Kare

SSC CGL Kya Hai, SSC CGL Ki Jankari, SSC CGL Ki Tayari Kaise Kare In Hindi, What Is SSC CGL In Hindi, SSC CGL Ki Tyari, Janiye CGl Ki Sabhi Jaankari Hindi Me.

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम है अभिनव है, और आपका Hindi2Web पर स्वागत है, आज दोस्तों में उन लोगो के लिए लेख लिख रहा हूँ, जो CGL की तैयारी कर रहे है। आज में आपको बताऊंगा, SSC CGL के बारे में, और CGL की तैयारी कैसे करें।

दोस्तो अगर आज के समय में सरकारी नौकरी हो जाये, तो वो ज़िन्दगी का सबसे सुनहरा पल होता है, और यकीं मानिये सरकारी नौकरी मिलने के बाद आपका आपके घर में, और सम्बंधित समाज में औदा ऊंचा हो जायेगा। अगर आपने स्नातक ( Graduate) कर लिया है, तो आपको जरूर CGL की तैयारी करनी चाहिए। CGL में आपको अच्छा वेतन और अफसर जैसा अनुभव होगा। तो चलिये बिना समय गवाये जानते है, एसएससी CGL के बारे में।

Content

SSC CGL क्या है ?

SSC CGL Kya Hai

Editदोस्तों सबसे पहले आपको SSC की जानकारी होनी चाहिए, मैंने अपने एक पोस्ट में बताया है कि SSC क्या है, मुझे लगता है सबसे पहले आप वो लेख पढ़ ले। लेख पढ़ने के लिए यहाँ Click करे।

SSC क्या है, SSC Exam की जानकारी

SSC की तैयारी के लिए Tips

तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपने ऊपर के दोनों लेख पढ़ लिए होंगे, अब चलिये जानते है CGL के बारे में।

CGL यानि Combined Graduate Level, Staff Selection Commission द्वारा हर साल Graduate के लेवल पर होने वाला सरकारी एग्जाम है। अगर आप भी स्नातक कर चुके है, तो यह आपके लिए है, इसमे आपको विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए नौकरी मिलेगी। इसका एग्जाम 3 टायर पर होता है, यानि जब तक आप तीनो टायर में पास नही होंगे, तब तक आपको Qualify नही मना जायेगा, तो आईये में आपको तीनो टायरो के बारे में बता देता हूं ।

SSC CGL की तैयारी कैसे करें ।

SSC CGL Tier 1 Exam

यह कंप्यूटर आधारित पेपर होता है, इसमे कुल 100 सवाल होते है, जो 75 मिनट का होता है, और इसके पेपर नीचे दिए गए केटेगरी में बांटा जाता है ।

  • Reasoning
  • Quantitative Apptitude
  • General English
  • General Awareness
  • सब मिलाकर 100 सवाल होंगे, 200 नंबर के, और इसके लिए आपको केवल 75 मिनट ही मिलेंगे।
  • हर गलत उत्तर पर 0.50 नंबर काट लिए जायेंगे।

SSC CGL Tier 2 Exam

यह भी Computer पर आधिरित एग्जाम होगा, इसमे 4 पेपर होगा, जिसमे 2 Optional और 2 Compulsory होगा।

  • Quantitative Apptitude –  यह 2 घंटे का होगा, और इसमें कुल 100 सवाल होंगे, यह एक Compulsory पेपर है।
  • General English – इसमे 100 सवाल होंगे, और यह भी 2 घंटे में ही शामिल किया जायेगा, यह भी एक Compulsory पेपर है।
  • Statistics – यह एक ऑप्शनल पेपर है, जो 100 सवाल का होगा, इसमे भी आपको 2 घंटे मिलेंगे।
  • Finance & Accounting – यह भी एक ऑप्शनल पेपर है, जो 2 घंटे का होगा, हालाँकि इसमे कितने सवाल होंगे, वो SSC निर्धारित करेगा।
  • पेपर 1 और 2 सभी पोस्ट के लिए अनिवार्य है, पेपर 3 केवल Statistics Investigator Gr. & Compiler के लिए है, पेपर 4 Assistant Audit Officer के लिए है।
  • सब मिलाकर पेपर 2 घंटे का होगा, और यह 200 Number का होगा।
  • हर गलत उत्तर 0.25 काट लिए जायेंगे।

SSC CGL Tier 3 Exam

यह एग्जाम पेन – पेपर का होगा। और Offline Mode द्वारा Conduct किया जायेगा।

  • इसमे पत्र, आवेदन, निबंध इत्यादि होगा।
  • यह एग्जाम 100 नंबर का होगा, और इसके लिए आपको केवल 1 घंटे ही मिलेंगे।

तो दोस्तो मुझे उम्मीद है, आपको यह लेख पसदं आया होगा, मैंने आपको इस लिख में SSC CGL सम्बंधित जानकारी दी, और अगले लेख में आप SSC CGL की तैयारी कैसे करे, के बारे में पढ़ पाएंगे। बने रहे हमारे साथ। अगर आपके लिए ये लेख सहायक रहा, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Keep Visiting Hindi2web.net

Tags- SSC CGL Kya Hai, SSC CGL Ki Jankari, SSC CGL Ki Tayari Kaise Kare In Hindi, What Is SSC CGL In Hindi, SSC CGL Ki Tyari, Janiye CGl Ki Sabhi Jaankari